जसीडीह और देवघर के बीच छह (06) यात्री स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
देवघर संताल एक्सप्रेस । जसीडीह बाईपास लाइन कार्य के सिलसिले में देवघर के पास आरयूआर (रेल अंडर रेल) ब्रिज (ब्रिज नंबर बी-1) के निर्माण के लिए, रेलवे ने 24.10.2024 से चार (04) महीनों के लिए जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच सभी मेमू ट्रेन सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया है।इसके अलावा, 03562 और 03678 बैद्यनाधाम – आसनसोल मेमू स्पेशल को जसीडीह से शुरू किया जाएगा। 03574 किऊल जसीडीह मेमू का रेक जसीडीह से आसनसोल तक 03682 (जसीडीह-आसनसोल मेमू) के रूप में चलेगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए, 24.10.2024 से चार (04) महीनों के लिए जसीडीह और देवघर के बीच 06 नई यात्री स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। जसीडीह-देवघर पैसेंजर स्पेशल जसीडीह स्टेशन से 03:35 बजे, 08:45 बजे, 12:30 बजे, 14:40 बजे, 17:45 बजे और 22:50 बजे रवाना होगी और क्रमश: 03:50 बजे, 09:05 बजे, 12:45 बजे, 15:00 बजे, 18:00 और 23:05 बजे देवघर पहुंचेगी। तथा देवघर-जसीडीह पैसेंजर स्पेशल देवघर से 04:00 बजे, 09:30 बजे, 12:55 बजे, 15:50 बजे, 18:25 बजे और 23:30 बजे खुलकर क्रमश: 04:20 बजे, 09:50 बजे, 13:10 बजे, 16:05 बजे, 18:45 बजे और 23:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

रेलवे ने छठ पर्व को लेकर आसनसोल और कटिहार के बीच स्पेशल चलाएगी ट्रेन
रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने, यात्रियों के भीड़ कम करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल और कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03501 आसनसोल-कटिहार स्पेशल ट्रेन 03.11.2024 को 14:30 बजे आसनसोल से खुलेगी और अगले दिन 01:30 बजे कटिहार पहुंचेगी तथा 03502 कटिहार-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 04.11.2024 को 04:15 बजे कटिहार से खुलेगी और उसी दिन 14:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बड़हिया, हाथीदह जंक्शन अपर, न्यू बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, खगडिय़ा, थाना बिहपुर, नौगछिया और कुर्सेला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
छठ पर्व के दौरान आसनसोल और नौवतनवॉं के बीच चलेगी स्पेशन ट्रेन
रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ से निपटने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल और नौवतनवॉं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03507 आसनसोल- नौवतनवॉं स्पेशल ट्रेन 02.11.2024 को 16:05 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन 07:35 बजे नौवतनवॉं पहुंचेगी और 03508 नौवतनवॉं -आसनसोल स्पेशल ट्रेन 03.11.2024 को 08:40 बजे नौवतनवॉं से रवाना होगी और अगले दिन 01:25 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर और आनंद नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।





