संताल एक्सप्रेस संवाददात

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती और पकड़ को बरकरार बनाए रखने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मंत्री रहे आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम कांग्रेस ने देर शाम पार्टी का प्रत्याशी डिक्लेयर कर दिया है। माना जा रहा है कि निशात आलम पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की कमी को कार्यकर्ताओं के बीच पूरा करने और एक बड़ी मार्जिन वोट से जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा है।माना जा रहा है कि आलमगीर आलम के न्यायिक हिरासत में रहने के कारण कांग्रेस के शीर्ष नेता आलमगीर के पत्नी को टिकट देकर इस सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट बनाए रखने के लिए उन्हें चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।हालांकि आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम लगातार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अपने पिता विधायक, विधानसभा अध्यक्ष और ग्रामीण विकास मंत्री के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्य और उपलब्धियां को गिनाने का काम लगातार कर रहे हैं।लेकिन कल तक आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम को पार्टी ने प्रेजेंट सिचुएशन को देखते हुए उन्हें घर की चौखट और पर्दे से निकलकर कर पहली बार अब पाकुड़ विधानसभा की जनता के बीच आना होगा। हालांकि पाकुड़ विधानसभा सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में पहले भी रही है और इस बार भी आई है।इस लिहाजे आलमगीर आलम की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी उनकी कमी को पाटने के लिए पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ता और जनता के बीच आकर विधानसभा के चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम दिलाने के लिए गु कमान संभालेगी। इधर निसात आलम को पाकुड़ से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी देखी जा रही पाकुड़ से कांग्रेस ने आलमगीर आलम की पत्नी को टिकट दियाहै।





