बरहेट । झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया।झारखंड में कल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. जेएमएम के कई प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने 24 अक्टूबर को शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की थी। 49 वर्षीय हेमंत सोरेन झारखंड में तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वह 2014 से बरहेट से विधायक हैं। हेमंत सोरेन ने पहली बार जुलाई 2013 में झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी। दूसरी बार 2019 में महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्होंने फिर सीएम पद की शपथ ली हालांकि इसी साल जनवरी में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। जिस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। हेमंत को हालांकि हाई कोर्ट से जमानत मिल गई जिसके बाद 4 जुलाई को उन्होंने फिर सीएम पद की शपथ ली।

इस खबर को भी पढ़े :शिकारीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन ने नामांकन का पर्चा भरा
इस खबर को भी पढ़े : कल्पना सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया





