●दुमका सांसद नलिन सोरेन के पुत्र हैं आलोक सोरेन
●नलिन सोरेन लगातार 35 वर्षों तक शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
संवाददाता

दुमका। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में आलोक सोरेन ने नामांकन का पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को सौंपा।आलोक सोरेन दुमका के झामुमो सांसद नलिन सोरेन के पुत्र हैं।बता दें कि नलिन सोरेन लगातार 35 वर्षों से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।नलिन सोरेन के सांसद बनने के बाद झामुमो ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उनके पुत्र आलोक सोरेन को उतारा है।नामांकन का पर्चा दाखिल करने से पहले आलोक सोरेन ने अपने पिता नलिन सोरेन सांसद और माता जॉयस बेसरा,जिला परिषद अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया।नामांकन का पर्चा भरने के बाद झामुमो की ओर से शिकारीपाड़ा के बरमसिया में जनसभा का आयोजन रखा गया है।





