संवाददाता
दुमका।दुमका विधायक बसंत सोरेन 24 अक्टूबर को दुमका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा भरेंगे।2020 के उपचुनाव में निर्वाचित होकर श्री सोरेन पहली बार विधायक बने थे।लगातार दूसरे चुनाव में पार्टी ने बसंत सोरेन को दुमका से टिकट दिया है।बसंत सोरेन गुरुवार को नामांकन का पर्चा भरने से पहले यहां दिशोम मांझी थान में पूजा करेंगे।
इधर शिकारीपाड़ा से झामुमो के घोषित प्रत्याशी आलोक सोरेन भी 24 अक्टूबर को नामांकन का पर्चा भरेंगे।शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन के नामांकन के बाद बरमसिया स्थित मैदान में चुनावी सभा का भी आयोजन होगा।आलोक सोरेन झामुमो सांसद नलिन सोरेन के पुत्र हैं।वे पहला चुनाव लड़ रहे हैं।शिकारीपाड़ा से झामुमो का टिकट मिलने पर आलोक सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के आशीर्वाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व एवं शिकारीपाड़ा की देवतुल्य जनता के स्नेह के साथ शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और सेवा का संकल्प लेकर मैं नामांकन दाखिल करूंगा।






