संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । रदीपुर ओपी अंतर्गत कदमडांगा चेकपोस्ट में एफएसटी टीम ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 1लाख 79 हजार 790 रुपया बरामद किया है।जानकारी के अनुसार एफएसटी टीम ने चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व जवानों के साथ कदमडांगा चेकपोस्ट में हर एक वाहनों की डिक्की, बैग की जांच कर रही थी।इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से जा रही एक बाइक को जांच टीम के द्वारा जांच के लिए रोका गया।एफएसटी टीम ने डिक्की को खंगाला। जहां जांच टीम को बाइक के डिक्की में नोटो का अंबार देख अधिकारियो ने तुरंत इसकी खबर वरीय अधिकारियों को देते हुए बाइक व 1लाख 79 हजार 790 रुपये को जब्त किया गया।एफएसटी टीम ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में उक्त रुपये बरामद किये गये है।इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जब्त रुपये पश्चिम बंगाल निवासी दीनदयाल साहू नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।मौके पर एफएसटी टीम के उत्तम वैध, सुजीत मंडल, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।



