हंसडीहा । सरैयाहाट प्रखंंड अंतर्गत बभनखेता पंचायत सचिवालय में शनिवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत उद्घाटन किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 21 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित करने का संकल्प लिया गया है। सभी सुपात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। हमारी सरकार हर बहनों को हर साल बारह हजार रुपया देगी। राज्य सरकार की द्वारा चलाई जा रही महाकांक्षी योजना में अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिल रहा है। सरकार मां और बहनों को सम्मान दे रही है। वहीं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री सहित विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र अथवा ऑनलाइन उपलब्ध है। वहीं बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्म भरकर पंचायत सचिवालय में जाकर लाभार्थी स्वयं जमा करें। इसके एवज में किसी को भी पैसे न दे ये सेवा बिल्कुल निशुल्क है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑपरेटर साइट खुलने का इंतजार करते रहे सर्वर डाउन रहने की वजह से देर शाम तक सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सभी शिविर मिलाकर महज 14 आवेदन ही ऑनलाइन हो सका था। साइट नहीं खुलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मुखिया विनोद मुर्मू पंचायत सेवक शंकर कापरी उपमुखिया हीरालाल यादव वार्ड यशोदा देवी, श्याम सुंदर पांडे, दीपनारायण राउत, योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


