दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में शनि मंदिर के पास एवं शहर के अन्य जगहों पर फूड टु हंगर कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अमिता रक्षित ने कहा क्लब के सभी सदस्य सामाजिक सेवा भावना से बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की बीच निरंतर सेवा दे रहे हैं। गरीबों की सेवा और उनकी मदद समर्पण की भावना से करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। क्लब के सचिव लायन चंदन कुमार साह ने कहा गरीबों और जरूरतमंदों को सुस्वाद और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाकर बहुत ही सुखद अनुभूति प्राप्त होती है। क्लब द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजन होने से लोगो में काफी खुशी देखी गयी और क्लब द्वारा इस तरह के आयोजन की सराहना की।
मौके पे क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अमिता रक्षित, लायन डॉ पवन केशरी, लायन डॉ शमीम अंसारी, लायन चंद्रशेखर पोद्दार, लायन चंदन कुमार साह, लायन अभिषेक सिन्हा, लायन सतीष कुमार, लायन अमुल्य पाल के अलावे क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


