साहिबगंज/तालझारी। प्रखंड सभागार में सोमवार को सीओ सह एमओ राम सुमन प्रसाद के अध्यक्षता में डीलरों की एक अहम बैठक आयोजित कि गई । उन्होंने बताया आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य चर्चा करते हुए की कहा चुनाव में अधिक से अधिक भोटिंग हो इसके लिए सभी डीलर अपने अपने क्षेत्र के लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया वहीं ग्रीन राशन कार्ड धारियों को अगले आदेश तक महीने में दो बार चावल दिया जायेगा धोती साड़ी व लूंगी का राशि दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया। अक्टूबर माह के राशन 30 अक्टूबर तक हर हाल में शत-प्रतिशत राशनकार्ड धारियों के बीच राशन वितरण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एजीएम मो अब्दुल सलाम ,मनोज चौरसिया सहित अन्य डीलर मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


