संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । शारदीय नवरात्र के बाद सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समापन होने के बाद सोमवार को वैष्णवी दुर्गामंदिर मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा एवं लक्खी मंदिर में स्थापित मां लक्खी की प्रतिमा का विसर्जन नगर भ्रमण के साथ बांसलोई नदी में किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने मंदिर पहुँचकर माँ की पूजा-अर्चना की एवं सिंदूर खेला की रस्मों को पूरा किया। वहीं महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर एवं सिंदूर उड़ा कर मां को विदाई दी। बारी-बारी से भक्तो ने माँ को प्रणाम किया। इस दौरान भक्तो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं दोनों प्रतिमाओं का नगर भ्रमण रामगढ़(रांची) से आए लवली बैंड पार्टी की धुन में नाचते और थिरकते भक्तों के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने माता रानी का जयघोष कर सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और विसर्जन जुलूस बासलोई नदी स्थित मंदिर घाट पहुंचकर समाप्त हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माँ को विदाई दी और प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन जुलूस में गांव के लोगों ने भक्तजनों के बीच शुद्ध पेयजल का वितरण किया। मौके पर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, दशरथ भगत, संजय भगत, सरोज मंडल, सुनील मंडल, राज आनंद, नीतीश कुमार, कन्हाई भगत, शंकर भगत, शंभूनाथ झा, संदीप ओझा, उत्तम भगत, रिंकू भगत के अलावे पूजा समिति के सैकड़ों सदस्य एवं ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


