हनवारा संवाददाता गोड्डा/ महागामा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कैंडिडेट का ऐलान किया है। पहली सूची में पार्टी ने नाम घोषित किए थे। इस बार पार्टी ने महागामा विधानसभा से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को प्रत्याशी बनाया है। उनकी टिकट की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने पैतृक गांव नरैनी मै अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महागामा में फिर से एक बार कमल का फूल खिलेगा और सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। वहीं पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया वही टिकट मिलने के बाद अपने गांव नारायणी में पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने बजरंगबली के मंदिर में जाकर पूजा किया और माथा टेका। बताते चलें कि लगभग विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए दर्जनों लोग भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल पूर्व विधायक अशोक भगत ने भगवा कलर का गमछा उड़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मौके पर आनंद कुमार, भास्कर, राजेंद्र प्रसाद साह, शिवनारायण सिंह, दिलीप सिंह, जयकांत सिंह, राजेश राम, अमरिंदर भगत सहित लगभग सैकड़ो लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


