गोड्डा : आसन्न विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर गोड्डा में पुलिस पदाधिकारी एवं सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों ने अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अन्तराज्यीय जिला बांका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बौंसी/थाना प्रभारी, बौंसी, धोरैया, पंजवारा एवं गोड्डा जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा/थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट, मुफस्सिल, पथरगामा, बसंतराय, मोतिया ओ०पी० के साथ बैठक की गई। जिसमें सघन वाहन चेकिंग अभियान कर अवैध आग्नेयास्त्र, मादक द्रव्य पदार्थ, शराब, नगदी आदि की बरामद एवं विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मतदान कार्य में हिस्सा लेने की बात कही। वहीं विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गोड्डा के पुलिस अधिकारी के अलावा जिले के सीमावर्ती थाना के निरीक्षक और थाना प्रभारी एवं अंतर्राजीय जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


