प्रतिनिधि, हनवारा : महगामा के परसा गांव का आशिक इलाही अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता की ऊंची कूद में राज्य में दूसरे स्थान पर चयनित किया गया है। आशिक इलाही अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सीएमएसई हाइस्कूल गोडडा से रांची भेजा गया था। रांची में आशिक पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर चयनित किया गया है। आशिक के चयन होने पर पूरे स्कूल परिवार के ओर से बधाई दी गयी है। परिजन व दोस्त भी गदगद हैं। परिजनों ने कहा कि आशिक ने न केवल परसा बल्कि गोडडा जिला का नाम रोशन किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


