●दुमका जिला 33 बालू घाटों में एक को भी नहीं मिला सीटीओ
●प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीओ मिले बिना बालू का उठाव होगा अवैध
●केटेगरी-2 के सभी 33 बालू घाटों के लिए बहाल हैं एमडीओ,7 बालू घाटों के लिए जेएसएमडीसी ने 6 कर्मियों को तैनात किया
सुमन सिंह
दुमका। मॉनसून में एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर नदियों से बालू खनन एवं उठाव पर लगी रोक 16 अक्टूबर से हट गई है पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दुमका जिला के किसी भी बालू घाट को सीटीओ(कंसेंट टू ऑपरेट) नहीं मिला है।नतीजतन बालू उठाव पर रोक हटने के बावजूद दुमका में बालू की किल्लत की समस्या बरकरार है। दुमका जिला में केटेगरी-1 के 12 और केटेगरी-2 के 33 बालू घाट हैं।केटीगरी-1 के बालू घाट पंचायतों के अधीन है जबकि केटेगरी-2 के बालू घाटों का नियंत्रण झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के अधीन है। जेएसएमडीसी ने जिले के बालू घाटों के संचालन के लिए एमडीओ(माइंस डेवलपर एंड ऑपरेटर) बहाल कर रखा है। पर सीटीओ नहीं रहने की वजह से बालू घाटों से बालू उठाव नहीं हो सकता है। अगर बिना सीटीओ के इन बालू घाटों से बालू का उठाव होता है तो उसे अवैध माना जाएगा। इस बीच दुमका के जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने पूछे जाने पर ‘संताल एक्सप्रेस’ को बताया कि केटेगरी-2 के बालू घाटों से बालू उठाव में हो रही तकनीकी दिक्कतों को शीघ्र ही दूर करने का उपाय जेएसएमडीसी के द्वारा किया जा रहा है। जेएसएमडीसी ने तत्काल जिले के 7 बालू घाटों को चालू करने की दिशा में आवश्यक पहल के लिए 6 कर्मियों को दुमका में प्रतिनियुक्त किया है।
—
केटेगरी-1 के 12 बालू घाट
मुर्गाबनी बालू घाट,सरिया बालू घाट,मुसलचक बालू घाट,गायबथानी बालू घाट,कादलजोडी बालू घाट,गजम्बा बालू घाट,नावाडीह बालू घाट,केहरा बालू घाट,मधुबन बालू घाट,बाभनी बालू घाट,हीरापुर बालू घाट और पलासी बालू घाट
—
केटेगरी-2 के 33 बालू घाट
दिगुली बालू घाट,नारगंज बालू घाट,महुलपुर बालू घाट,छोटाकमटी बालू घाट,एकतल्ला बालू घाट,बेनीग्राम बालू घाट,कुमिरदाहा बालू घाट, रांगा बालू घाट,विजयपुर बालू घाट,हरियाखा बालू घाट,हरिपुर बालू घाट,कालीपुरंगा बालू घाट,केन्दुआबहियार बालू घाट,नयाडीह-आसनबनी दुधानी बालू घाट,मुड़माला बालू घाट,मुरलीचक बालू घाट,कटनी बालू घाट,मगुरडीह बालू घाट,हरिपुर बालू घाट(टेपरा), सिमरा बालू घाट,हरिणगोहाल ए बालू घाट, हरिणगोहाल बी बालू घाट,हरलाडंगाल बालू घाट, बरमसिया बालू घाट,सेमरा बालू घाट,असनजोर बालू घाट, जरका-नवाडीह बालू घाट,रेरहा बालू घाट, ढेकचागोनहा-1 बालू घाट, ढेकचागोनहा 2 बालू घाट, अमरपुर बालू घाट,फुलसराय बालू घाट और कुसुमघटा बालू घाट।


