अपराधियों ने प्लांट के सात कर्मियों का मोबाइल भी लेकर भागा
गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद स्थित एम एस शिव शंकर इंटरप्राइज पत्थर क्रशर प्लांट में दिनदहाड़े 1.50 लाख की छिनतई का मामला सामने आया है। अपराधियों ने प्लांट के सात कर्मियों का मोबाइल भी लेकर भाग निकला है। जानकारी के मुताबिक बरसात के कारण सभी कमरे में बैठे हुए थे। इसी बीच 14 लोग काले कपड़े पहने प्लांट में आ धमका। सभी नकाबपोश था। सभी के हाथ में थ्री नट जैसे बंदूक था। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर मौजूद सभी कर्मियों को बंद कर दिया और थैले में रखे रुपया लेकर चला गया। प्लांट के मैनेजर श्रवण भगत ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। कमरे के अंदर थे, उन्हें लगा कि बाहर झगड़ा हो रहा है। जैसे ही वह बाहर निकलना चाहा उसके सीने में एक अपराधी ने एक जोरदार बंदूक से चोट मारा। जिससे वह घायल हो गए उन्होंने बताया कि सभी अपराधी नकाबपोश थे, सभी के पास हथियार था। करीब सात बाइक में 14 अपराधी सवार थे। वहीं प्लांट के मुंशी मिथुन मंडल को भी आपराधियों ने चोट पहुंचा है। निरीक्षण करने पहुँचे एसडीपीओ विजय कुमार महतो कुछ भी बोलने से इंकार किया है।


