दुमका। विधायक बसंत सोरेन एवं सांसद नलिन सोरेन सोमवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में पहुँच कर करीब आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार जेरूवा डीह एवं बाबू डीह के बीच नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि दो करोड़ 31 लाख, भोक्ताडीह से असना मोड़ के बीच शिला नदी में पुल निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि ढाई करोड़, फुटबेड़िया एवं दतीयरपुर के बीच नूनबिल नदी में पुल निर्माण 4 करोड़ 16 लाख, संथाल आवासीय विद्यालय निर्माण ठाड़ी में जिसकी प्राक्कलित राशि करीब 100 करोड़, सहित निश्चितपुर से नाला भाया मसलिया सड़क की सुदृयकरण का शिलान्यास विधायक बसंत सोरेन एवं सांसद नलिन सोरेन ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर गुमरो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोरेन ने कहा कि हम आप सभी के बीच तभी आएंगे जब इस क्षेत्र के सड़क का निर्माण शुरू होगा। कहा कि उक्त सभी सड़क एवं उच्च स्तरीय पुल को लेकर ग्रामीणों को मांग था। सरकार ठान लिया है कि हरेक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि बिजली की बकाया बिल से हर परिवार परेशान था। जिसको सरकार ने माफ करने का किया । साथ ही सभी परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का काम किया। माइया सम्मान योजना लाकर सरकार हर महिला को सशक्त करने की काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगो को जानकारी दिया। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि आपलोग जिस विश्वास के साथ हमे जिताया है, उसे हम इस क्षेत्र का विकास कर विश्वास का मान रखेंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू, निशित वरण गोलदार, अशीत वरण गोलदार, सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




