●गंभीर बीमारी से पीड़ित है काठीकुंड की लक्ष्मी
●लक्ष्मी को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का उपायुक्त को सीएम का निर्देश
संताल परगना प्रभारी

दुमका।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डुमरपहाड़ (काठीकुंड) की 12 वर्षीय पहाड़िया लड़की लक्ष्मी कुमारी का इलाज शुरू हो गया है।राजेन्द्र देहरी की बेटी लक्ष्मी एक गंभीर रोग से ग्रस्त है। उसका पैर गल रहा है। उसकी स्थिति रोज बिगड़ रही है।लक्ष्मी के पिता की मृत्यु हो चुकी है।इलाज कराने में वह असमर्थ है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लक्ष्मी की बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर ही दुमका के उपायुक्त को मामले की जांच कर लक्ष्मी को इलाज के लिए हरसंभव मदद पहुंचा कर सूचित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी के परिवार को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दुमका के उपायुक्त को दिया है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ए दोड्डे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को लक्ष्मी के घर भेजा। अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है।डॉक्टरों की एक टीम ने लक्ष्मी के घर पर पहुंच कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।





