विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर पत्नी कल्पना संग सीएम हेमंत सोरेन ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
बीते बुधवार को दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी का निधन
दुमका। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व महेशपुर विधानसभा से विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका के बांधपाड़ा स्थित प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के आवास पहुंचकर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| बताते चलें कि मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी के बांधपाड़ा स्थित आवास पहुंचे| बीते बुधवार को महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था| सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ी थी. उनका अंतिम संस्कार दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के पुश्तैनी गांव खरौनी में किया जाएगा। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी व उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी| मौके पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी मौजूद थे| गुरुवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन ने भी सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि दी|
श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत पत्रकारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का एक अभिभावक के तौर पर हमेशा उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है| हमारे दिल में उनके लिए विशेष जगह थी| उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप इस पवित्र आत्मा को अपने पास स्थान दें|


