दुमका। जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में दुमका स्थित टीन बाजार चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन गुरुवार को किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने पुतला दहन के पश्चात बताया कि भाजपा के विधायकों द्वारा बीते बुधवार को जनता एवं बेरोजगार युवकों की समस्याओं के समाधान को लेकर विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में विधायकों को बंद कर दिया। इसी दौरान सभागार में बिजली काट दी गई एवं पानी भी बंद कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 19 विधायकों को निलंबित कर दिया उक्त घटना के विरोध में मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया गया । कार्यक्रम मेंप्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, सुरेश मुर्मू,महामंत्री दीपक स्वर्णकार, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ,बबलू मंडल,मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ,गुंजन मरांडी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू झा अमन राज रमेश हंसदा दिनेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


