हरतालिका तीज पर खास किस्म की चूड़ियां खरीदे सुहागिन मारवाड़ी महिलाएं
मेले में जमकर गेम्स का लुफ्त उठाया मारवाड़ी समाज की बच्चे और महिलाएं
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा के माध्यम से अग्रसेन भवन में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ दो दिवसीय हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। प्रेरणा की सखियों ने गुरुवार को को ‘जीवन साथी हम दिया और बाती हम’ शीर्षक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नटराज डांस अकादमी के डायरेक्टर अश्विन कश्यप ने डांस का कोरियोग्राफ किया और एक भव्य झांकी प्रस्तुत की।
मेला में महिलाओं ने साज श्रृंगार से जुड़े सामान की खरीदारी करते दिखे गए। सुहागिन महिलाएं त्योहार को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। सुहागिन इस पल का महिलाएं खास तैयारी करती हैं। इस क्षण का इंतजार सावन आने की कई महीने पूर्व से शुरू कर देती हैं। सावन में इस उत्सव का एक अलग ही आनंद है। मेले में महिलाओं की उत्सुकता श्रृंगार के सामानों की खरीदारी में देखते ही बन रही थी। मान्यता है कि तीज पर्व पर सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। मेले में विभिन्न शहरों के व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाया। मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और गेम्स में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन संरक्षिका रिंकू मोदी के संरक्षण में किया गया, जिसमें अध्यक्ष दिव्या वर्मा, बरखा मित्तल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सन्नू अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सोनू मोदी, अनीता झुनझुनवाला, कविता मोदी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल मोदी, मनसंचालक अंजना भुवानिया, नूतन भालोटिया, शालिनी, प्रीति, नीतू, नीतू मोदी, रानी, अलका बाबू वाल, और रिचा ने सहयोग किया।


