दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा सीएम हेमंत सोरेन का जेएसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी को लेकर बुधवार को पुतला दहन किया । जिसकी अध्यक्षता नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने किया।
नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा मे पेपर लिख कराए जा रहे हैं। दूसरी ओर , हेमंत सोरेन सरकार राज्य में परीक्षा के नाम पर इंटरनेट बंद करके लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है । वर्ष 2019,2022 और 2024 की परीक्षा के कई सारे प्रश्न दोहराएं गए हैं ।राज्य सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण राज्य में संवेदनहीनता संप्रभुता खतरे में नजर आ रही है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे पूर्व जिला संयोजक जयंत कुमार नगर सहमंत्री गणेश मुर्मू , जिला कार्यालय मंत्री सनत कुमार, उपेंद्र कुमार, कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह, कॉलेज मंत्री अभिषेक पाल , रितेशकुमार, प्रिंस कुमार, राकेश, शुभम गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


