दुमका: 2 अक्टूबर: गाँधी जयंती के अवसर पर दुमका के गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुमका विधानसभा के विधायक बसंत सोरेन ने गाँधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा, “महात्मा गाँधी का जीवन सत्य, अहिंसा, और सादगी का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें समाज में शांति, समृद्धि, और समावेशिता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। हमें गाँधीजी के आदर्शों को अपनाकर झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के लिए काम करना होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य शिव कुमार बास्की, नगर प्रभारी रवि यादव, शिवेन्दु चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव विजय मल्लाह, निशित गोलदार, असीम मंडल, मनोज कामत, उदय नंदी, सिंटू सिंह, कृष्णा देवी, इंदु चौबे गीता देवी, सुजाता देवी, मो. कैश, मनोज रजक, इनायत करीम, हिमांशु सिंह, मो. आरिफ, पियूष कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, मधु अली खान,मो.कमरुद्दीन, मो.इसराफिल,अनमोल कुमार, ईश्वर कुमार, रंजीत कुमार ईत्यादि समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।


