साहिबगंज । बोरियो थाना क्षेत्र फ्री में कंबल देने के नाम फिर ठगी का मामला उजागर हुआ है। मामला तेलों पंचायत अंतर्गत बोरियो से लगभग 15 किलोमीटर पहाड़ के घने जंगलों के बीच बसा आदिम जनजाति गांव पाचाड़ गांव में ठगों ने बड़ा कारनामा कर भोले भाले दर्जनों महिलाओं को फ्री में सरकारी कंबल देने के नाम पर अंगूठा लगाकर अवैध निकासी का मामला उजागर हुआ है। ठगो के द्वारा भोले भाले महिलाओं को निशाना बनाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बीते दिसंबर महीने के समय बोलेरो से तीन लोग आए थे जहां ठगो के द्वारा सरकार के द्वारा फ्री में कंबल बाटने के नाम पर महिलाओं का फिंगर लेकर एक एक कंबल दिया गया, यह मामला गांव की महिला जंगली पहाड़ीन, कनिला पहाड़िन, मैसी पहाड़िन, 1.चांदी पहाड़िन, 2.चांदी पहाड़िन, 3.चांदी पहाड़िन, रुत पहाड़िन, सहिया सूरजी पहाड़िन, चमरी पहाड़िन, जातरी पहाड़िन, संझली पहाड़िन, समसून पहाड़िया ठगी का शिकार हुए है। पीड़ित महिलाओं का कहना है। पेंशन पैसों की निकासी करने के लिए सीएसपी जाने के बाद यह मामला खुलासा हुआ। उसके बाद पता चला कि किसी के खाते से 4 हजार, किसी का 3 हजार तो किसी के 2 हजार ऑटोमैटिक अवैध निकासी हो रही है। गांव के महेश पहाड़िया ने बताया कि सरकारी कंबल देने के नाम पर आए ठगों को ज्यादा पूछताछ करने पर बिना अंगूठा और आधार लिए बिना ही फ्री में कंबल देकर मुंह बंद दिया गया। सहिया सुरजी पहाड़िन ने बताया कि ठगों के द्वारा कहा गया था कि साहिबगंज से सरकारी कंबल आया है इसलिए सक नही हुआ और और हम सभी महिलाओं में ज्यादा जांच पड़ताल न करते हुए आधार कार्ड का फोटो कॉपी देकर रजिस्टर में टिप निशान दिए है और एक एक कंबल दिया गया उसके बाद से अपने आप खाते से पैसे कट जाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


