पथरगामा संवाददाता:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर राजकीय कृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा के प्रांगण में ग्राम पंचायत पथरगामा की मुखिया सोनी देवी की अध्यक्षता में जीपीडीपी के तहत शिविर लगाकर वार्षिक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी एवं पंचायत सचिव आदि के द्वारा जीन मतदाताओं का 75 वर्ष उम्र हो गया है उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आज के विशेष ग्राम सभा में जीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया और ग्रामीणों के द्वारा जानकारी लेने के उपरांत कई योजनाओं का चयन भी किया गया। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर एक पौधा मां के नाम से लगाया। गया प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी के द्वारा विशेष रूप से विस्तार पूर्वक सब का विकास सब की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


