गोड्डा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सिविल सर्जन कार्यालय में सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की गई, जिसमें कार्यलय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ पर केन्द्रित है। बताया गया कि अभियान का समापन कल महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को होगा। सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा ने बताया कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी और स्थानीय निकायों की भागीदारी पर जोर दिया है, जिसके तहत आज जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के लिए शहरी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित की गयी जिसमे महिला आरोग्य समिति के द्वारा अपने अपने वार्डो के सफाई अभियान चलाया गया एवं जन जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया गया तथा नगर परिषद कार्यालय में सफाई मित्रो के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


