महागामा प्रतिनिधि गोड्डा । धनवंतरी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गोड्डा सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ तरुण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में अस्पताल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टर तरुण मिश्रा ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा कर जरूरतमंदों की मदद करना है। रक्तदान से किसी की भी जान बचाई जा सकती है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। बताया कि रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता है, इसलिए रक्तदान कर हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते है, इसका सबसे बड़ा लाभ गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के दौरान खून की कमी होने पर,थैलेसीमिया मरीज तथा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को होता है, जिसको रक्त देकर जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से शरीर पर किसी भी तरह का कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। रक्तदान से लोगों के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचता ही है बल्कि उसके परिवार की आशाओं को भी जीवित रखता है। रक्तदान शिविर में डॉ खालिद अंजुम, डॉ अभिषेक सानू, मिलन कुमार, दिनकर तिवारी, अब्दुल मन्नान, श्रवण पंडित, मंजूर आलम, संजय पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


