जामताड़ा : महाविद्यालय जामताड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी के नेतृत्व में जामताड़ा कोर्ट रोड मातृआश्रम स्थित वृद्धा आश्रम परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया। इस आश्रम में केवल वृद्ध महिलाएं निवास करती हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने पूरे आश्रम परिसर की साफ सफाई की सारे कचडो को इकट्ठा कर जलाया गया। सारे घास फूस को उखाड़ कर फेंक कर वातावरण परिसर को स्वच्छ किया गया। आश्रम के अगल – बगल के परिसर को भी साफ सुथरा करके राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को स्वच्छता अभियान के द्वारा सेलिब्रेट किया इस। मौके पर मातृ आश्रम में मौजूद वृद्ध माताएं ईरा माता,अंजली आदि माताओं ने बहुत ही खुशी जाहिर की और कहा कि हम सब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। कि यह स्वच्छता का कार्यक्रम आप लोगों के द्वारा यहां पर किया गया। हम सब यहां अकेले रहते हैं और आप लोगों को यहां पर एक साथ इतने लोगों से मिलकर ,देखकर हमें बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस आश्रम के 100 साल पूरे होने को हैं मार्च 2025 में यह आश्रम 100 साल का हो जाएगा और उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी सह सभी स्वयंसेवकों को इस आश्रम के 100 साल पूरे होने की खुशी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया कार्यक्रम पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने भी माताओं से मिलकर बातचीत कर बहुत ही खुशी का अनुभव प्राप्त किया। माताओं की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों को अपने बच्चों की तरह प्यार से स्पर्श कर स्नेह प्रदान किया। आश्रम में अकेले रह रहे माताओं को कहीं ना कहीं उनके परिवार की कमी महसूस होता है और हम सब के आज के साथ एवं कार्यक्रम ने उन्हें एक पल के लिए परिवार का एहसास दिलाया वस्तुतः यह देखकर के हम सभी की आंखें भी नाम होने को थी। माताओं को कुछ खाद्य सामग्री भी दी गई और हमने उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि अब हम उनसे बार – बार मिलने आते रहेंगे होगा हमारा प्रयास रहेगा कि हम उनकी यथासंभव सहायता करें। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी एवं स्वयंसेवकों में कुमार राहुल, अंजली कुमारी पिंटू कुमार, सुरेश कुमार ,दिवाकर मांझी, शहनाज खातून ,पूजा दास ,शांतनु सेन, खुशबू कुमारी ,आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


