संवाददाता नाला (जामताड़ा) । नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष समर माजी की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई वहीं स्टेट बैंक के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में गणेश चंद्र मित्र की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने बारी-बारी से महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष समर माजी, गुलशन अली विजय माजी , कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष पंकज झा, जितेंद्र कुमार मंडल, शक्ति पद पाल, नरेश मुर्मू, अजीत भंडारी ,लक्ष्मीकांत बनर्जी, मिमरान मिस्त्री, दिलीप बाउरी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सनत कुमार माजी, सागर हालदार, दीपक मंडल गोविंद बर्मन आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


