अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने झारखंड दौरे के दौरान हजारीबाग से कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने हजारीबाग से आमड़ापाडा प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में बनने वाले आदिम जनजाति आवासीय छात्रावास का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान जिला विद्यालय में शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, सीओ औसफ अहमद खान, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के साथ स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय समिति के अध्यक्ष सपन पाल एवं शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस क्रम में सभी ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना। वहीं संबोधन के बाद पंडित माधव मुखर्जी ने विधिवत मंत्रोउचारण के साथ छात्रावास के निर्माण स्थल पर पूजा की। साथ ही पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सूचना पट का फीता काटकर व नारियल फोड़ कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मौके पर बीपीओ सनातन मुर्मू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


