साहिबगंज। अपर समाहर्ता गौतम भगत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल की क्षति एवं उत्पन्न महामारी के लिए रोकथाम से पहले की तैयारी व आपदा प्रबंधन अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। गौतम भगत ने सर्वप्रथम दोनों अनुमंडल के बाढ़ की वर्तमान स्थिति कि जानकारी ली। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के पानी में निरंतर कमी आ रही है। जिससे हालात अच्छे बने हुए हैं। उन्होंने
बाढ़ के दौरान ग्रामीणों के बीच वितरण किए गए खाद्य समाग्रियों के रिपोर्ट के विषय में जानकारी ली एवं कहा कि वितरण एवं खाद्य समाग्रियों की जरुरत हो तो सीओ अधोहस्ताक्षरी को डिमांड प्रतिवेदन समर्पित करें।
अपर समाहर्ता ने बताया कि बाढ़ के पानी से होने वाली बीमारी स्वास्थ्य के लिए जोखिम है। जल-जमाव से बीमारियों का संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। बाढ़ के पानी के संपर्क में आने से पेट की बीमारी, घाव और त्वचा में संक्रमण और चकत्ते हो सकते हैं। बाढ़ के पानी के संपर्क में आए दूषित फल और सब्ज़ियाँ खाने से भी बीमारी हो सकती है। अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वह अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखेंगे ताकि कोई घटना न हो। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदर अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उपस्थित हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


