गोड्डा : बीते रविवार को वादी बनारसी मंडल, उम्र 60 वर्ष, पिता इलाईची मंडल, सा० कसवा, थाना गोड्डा मुफस्सिल, जिला गोड्डा के पुत्र को फिरौती के लिए अपहरण करने के आरोप में वादी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। वहीं आवेदन के आधार पर गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 234/24 दिनांक 30 सितंबर 2024 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अपहृत के बरामदगी एवं कांड में सम्मिलित अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश के आलोक में त्वरित कारवाई करते हुए लगातार छापामारी कर अपहृत को बरामद किया गया साथ ही कांड में सम्मिलित अपहरणकर्ता अक्षय यादव एवं राहुल कुमार दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया। वहीं कांड में सम्मिलित अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तार के पश्चात नगर थाना में डीवाईएसपी बिनेश लाल के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उनके साथ नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक एवं महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा मौजूद थे। अभियुक्त की गिरफ्तार को लेकर बिनेश लाल ने बताया कि अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी काफी नाटकीय अंदाज में किया गया जो काफी चुनौतीपूर्ण था और अपहृत युवक को छुपाए गए स्थान से सकुशल वापस लाया गया है।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अक्षय यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता अवनिकांत यादव, सा० ग्राम कठौन थाना गोड्डा (मु०) जिला गोड्डा एवं राहुल कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता प्रमोद कुमार यादव, सा० बिरनिया, थाना मोतिया ओ०पी० जिला गोड्डा के रूप में हुई। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल हिरो एच एफ डिलक्स जब्त किया गया। उक्त छापामारी दल में दिनेश कुमार महली, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोड्डा नगर थाना, महावीर पंडित, थाना प्रभारी, मोतिया ओ०पी०, शशिकांत, पुलिस अवर निरीक्षक, गोड्डा नगर थाना, संजय कुमार सिह, पुलिस अवर निरीक्षक गोड्डा नगर थाना, विपिन कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक, गोड्डा नगर थाना, भोलानाथ दास, पुलिस अवर निरीक्षक, गोड्डा नगर थाना शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


