संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही
मधुपुर : आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रांची कांके स्थिति उनके आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुलाकात की और संथाल परगना के संगठन पर विषेश चर्चा की, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि इस बार आजसू पार्टी भी पूरे दम खम के साथ संथाल परगना में अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनाव लड़ेगी और साथ ही पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार पुनः स्थापित की जाएगी केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की इस समय हेमंत सोरेन का कार्यकाल जो कि अंतिम पड़ाव पर है और यह अंतिम सत्र भी उनका चल रहा है क्योंकि उनकी कथनी और करनी में बहुत ही फर्क देखा गया प्रदेश की जनता को जो उन्होंने घोषणा पत्र में लिखा था जिससे जनता आकर्षित होकर उन्हें वोट किया और सत्ता में बिठाया लेकिन आज अंतिम समय तक वह पूरा नहीं किया गया बहुत सारे ऐसे मुद्दे है जो कि अभी भी विक्षुब्ध है इसलिए झारखंड की जनता अब जाग चुकी है और इनके बहकावे में अब नहीं आएगी , इस कुंभकरणी निद्रा में सोई सरकार को इस बार उखाड़ फेंकने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है और इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में बनने जा रही है और डबल इंजन की सरकार से ही राज्य और के देश का विकास हो सकता है। मौके पर केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी,पुर्व छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की मेहरा , देवीपुर प्रखंड पुर्व प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे।


