जामताड़ा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ नंबर 333 में बूथ कार्यकर्ता विक्रांत सिंह एवं बेबी पासवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को संबोधित करते है इसी निमित्त आज पूरे देश के बूथों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा मन की बात का कार्यक्रम को आयोजित कर ग्रामीणों के बीच में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों को सुना रहे हैं। जिसके तहत रविवार को मिहिजाम के बूथ नंबर 333 में पूरे उत्साह के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का 114 वा संस्करण कार्यक्रम किया गया। साथ ही हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि कहा कि आज पुरे देश के हर बूथों में प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हो रहा हैँ जिसके निमित्त जामताड़ा विधानसभा के सभी बूथों में मन की बात कार्यक्रम किया गया।आज नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पुराने यादो को याद करके भावुक हो गए उन्होंने बताया कि मन की बात की कार्यक्रम की यात्रा को दस साल पुरे हो रहे हैँ,10 साल पहले मन की बात की कार्यक्रम का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और यह कितना पवित्र संयोग है कि इस साल 3 अक्टूबर को मन की बात की 10 साल पूरे होंगे तब नवरात्रि का पहला दिन होगा।मन की बात की इस यात्रा में ऐसे पड़ाव आये है जिन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता।मन की बात के करोड़ों श्रोता हमारे इस यात्रा के ऐसे साथी हैं जिनका मुझे निरंतर सहयोग मिलते आ रहा है देश के कोने-कोने से उन्होंने जानकारियां प्राप्त करवाई।मन की बात के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार है।उन्होंने आगे बताया कि मन की बात की प्रक्रिया मेरे लिए ऐसी है कि मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करना। उन्होंने एक पक्षी चकोर का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके बारे में कहा जाता है कि वह सिर्फ वर्षा की बूंदे ही पीता है मन की बात में हमने देखा कि लोग भी चकोर पक्षी के तरह देश के उपलब्धियां को, लोगों की सामूहिक उपलब्धियों को कितने गर्व से सुनते हैं।मन की बात की 10 वर्ष की यात्रा नें एक ऐसी माला तैयार की है जिसमें हर एपिसोड के साथ नए गाथाएं,नए कीर्तिमान में व्यक्तित्व जुड़ जाते हैं।हमारे समाज में सामूहिकता के साथ जो भी काम हो रहा है उन्हें मन की बात के द्वारा सम्मान मिलता है!मेरा मन भी तब ही गर्व से भर जाता है जब मैं मन की बात कार्यक्रम के लिए आए हुए चिट्ठियों को पढ़ता हूं। नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण, स्वछता अभियान और लोकल फॉर वोकल के बारे में भी विस्तार से अपनी बातों को साझा किया। मौक़े पर रीमा देवी, पूनम देवी, बेबी पासवान, ट्यूनी देवी, पूजा देवी, दिशा सिंह, आदर्श चौरसिया, विशाल कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, कार्तिक हारी,कृष्णा राम, अमरजीत, अभिजीत पासवान, अजित यादव,अरविंद, नरेश सिंह, विक्रांत सिंह, प्रिंस सिंह, प्रेम कुमार,शिवम सिंह उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


