कुंडहित (जामताड़ा) । रविवार को कुंडहित जैन मंदिर में अष्ट प्रतिगमन पर पूजा अर्चना के साथ पारणा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समुदाय के महिला-पुरुष सुबह मंदिर में भगवार महावीर की स्नान आदि कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद भगवान महावीर को भोग चढ़ाया गया। वही पूजारी बीरेन्द्र नाथ मंडल मंटु माजि ने बताया सराक उत्कर्ष अभियान के तहत जैन मंदिर में आठ दिवसीय पर्युषण धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। यह धार्मिक अनुष्ठान राज परिवार द्वारा आयोजन किया जाता है। इस साल भी राज परिवार द्वारा आयोजन किया गया था। रविवार को पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य पर अष्ठ प्रहरी पूजा अर्चना किया गया। साथ ही पूजा अर्चना मे भाग लेने वालों को पारणा कराया गया। मौके पर प्रशांत माजि, सूमन मंडल, आशिष मंडल, सहित जैन सराक समुदाय के काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


