संवाददाता नाला (जामताड़ा) — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा जन विश्वास यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने किया। इस क्रम में जामदेही,महुलबना आदि पंचायत में जनविश्वास यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कि 25 सितंबर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन 24 वर्ष हो गया,बहुत सरकार आए गये लेकिन आज भी झारखंड के मुलवासी एवं दलित आदिवासी शोषण के शिकार हो रहे हैं। कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने सबसे ज्यादा शिक्षित नौजवान के साथ छल कपट किया और ठगा भी, प्रतियोगिता परीक्षा जेएसएससी सीजीएल में पेपर लीक होना सरकार को कठघरे में खड़ा किया एवं वर्तमान सरकार शिक्षित युवाओं से वादा खिलाफी किया। कहा कि न बने स्थानीय नीति, न ही बने नियोजन नीति और न 5 लाख शिक्षित युवाओं को नौकरी दिया, न ही शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 5000-7000 रूपये बेरोजगार भत्ता दिया।किसानों का कृषिलोन माफी पर झूठा वादा किया। कहा कि इसलिए 2024 नाला विधानसभा जनता का पुकार, सीपीआई अबकी बार। मौके पर अंचल सचिव कालीपद राय,बिमल कांति घोष,बलराम राय सहित अन्य काॅमरेड मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


