देवघर संताल एक्सप्रेस:- रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर में भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बारहवां दिन कालेज परिसर में सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इसके पश्चात हेल्थ और हाइजीन for महिला का आयोजन किया गया । इसमें शहर के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमें डॉ अर्पिता गांधी, डॉ भारती रंजन, डॉ सिम्मी, डॉ ऋचा, डॉ भारती सिंह ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। सभी डॉ ने छात्राओं को स्त्री रोग के बारे में जानकारी दीं तथा सम्बंधित बचाव की जानकारी के साथ अपने को हाइजिन कैसे रखें इसकी जानकारी दी। मंच संचालन डॉ करुणा पंजियारा कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 3 द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सीमा सिंह ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


