जरमुंडी । जरमुंडी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों में पिछले दोनों हुई चोरी की घटनाओं मैं शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया। चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाश का नाम विजय कुमार पासवान (26 वर्ष) पिता मेहंदी हाजरा, ग्राम लोरी घाघर, थाना तालझारी, जिला दुमका निवासी है। इस बाबत पुलिस द्वारा पेस बयान जारी कर बताया गया है कि गिरफ्तार विजय कुमार पासवान का स्वीकारो की बयान लिया गया है, जिसमें उसने उक्त सभी घटना में सम्मिलित होने की बात बताई है। आरोपी ने अन्य 8-9 अज्ञात चोरों का नाम भी पुलिस को बताया है, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपी चोरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार विजय कुमार पासवान के पास एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड फोन तथा छोटा बड़ा मिलाकर पांच स्टील का कटोरा, एक सॉसपेन, बड़ा छोटा मिलाकर चार टिफिन बॉक्स, दो ढक्कन वाला कटोरा एवं एक चम्मच बरामद किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया है कि पिछले दिनों दिनांक 2 सितंबर को आशा देवी पति सुबोध भंडारी ग्राम जरमुंडी शुभम कुमार मिश्रा पिता शुभम कुमार मिश्रा डुमरिया जरमुंडी एवं दिनांक 26 अगस्त को राजेंद्र प्रसाद साह, पिता स्वर्गीय मसूदन प्रसाद साह, ग्राम नोनीहाट, थाना हंसडीहा तथा दिनांक 31 अगस्त 2024 को अकरम खान उर्फ मुन्ना खान पिता स्वर्गीय शरीफ खान ग्राम पोस्ट पर गाड़ी पंचायत खटंगी थाना जमा के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर सोने के आभूषण रुपया मोबाइल बकरा बकरी एवं बर्तन की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में उक्त वादी के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर में घुसकर सामान चोरी करने के आरोप में जरमुंडी थाना कांड संख्या 107/24 व कांड संख्या 109 /24 एवं जामा थाना कांड संख्या 72/24 तथा हंसडीहा थाना कांड संख्या 77/24 धारा 331-4, 305-ए, बीएनएसस के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई थी। चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेशानुसार जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल के नेतृत्व में अनुसंधान के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। जिसमें जरमुंडी थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार थाना प्रभारी जामा, पुअनि रोहित कुमार साहू जरमुंडी, अजीत कुमार थाना प्रभारी सहित तालझारी, जामा एवं जरमुंडी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार विजय कुमार पासवान के पास से मोबाइल एवं बर्तन बरामद किया गया है। पकड़े गए विजय कुमार पासवान ने सभी घटना में सम्मिलित होने की बात पुलिस को बताई है उसने यह भी बताया है कि उक्त सभी मामलों में उसके साथ अन्य 8-9 चोर भी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


