राजमहल,साहिबगंज। राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने शनिवार को राजमहल प्रखंड के मोकिमपुर पंचायत के गांव चंडीपुरऔर पंचकठिया,घाटजमनी में बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र का दौरा किया। गंगा में पानी बढ़ने के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया हैं।विधायक ने चंडीपुर और पंचकठिया गांव का नाव से ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। वहीं विधायक ने बाढ़ से पीड़ितों के बीच राहत समाग्री का वितरण किया।ग्रामीणो ने विधायक को बताया कि अभी तक प्रशासन व सरकार की ओर से कोई देखने वाला भी नहीं आया हैं।कहा कि अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं मिला हैं। विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि लगातार बाढ़ पीड़ितों का दर्द को शासन और प्रशासन के पास पहुँचा रहा हुँ।राज्य सरकार अब तक बाढ़ राहत को लेकर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई हैं।जिस से बाढ़ पीड़ितों तक बाढ़ राहत सामग्री का वितरण हो सके। जिला शासन द्वारा बाढ़ राहत समाग्री का वितरण आंशिक रूप से हो रहा हैं जो पर्याप्त नहीं हैं मैं लगातार कह रहा हुँ की राज्य सरकार कोई नोडल अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र साहेबगंज के लिए करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके सर्वेक्षण हो। जल्द से जल्द सभी बाढ़ से पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण हो। विधायक ने कहा कि गंगा में जलस्तर बढ़ने का सम्भावना है।इस दिशा में जिला प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर तैयारी करें। दियारा वासियो के लिए भरपूर बाढ़ राहत समाग्री पहुँचे,उनके आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था हो,पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था किया जाए। जलस्तर बढ़ने पर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था किया जाए और बाढ़ से पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत शिविर बनाया जाए। मौके पर मनोज यादव,शिवशंकर यादव,रामननन्द साह,सागर मंडल सोनाल ठाकुर सुरेंद्र सिंह रमन राज परमानंद मंडल दिवाकर मंडल सा विकास पांडे मनोज कर्मकर संजय कर्मकर दिगअंबर कर्मकर आनंद मंडल अजीत महलदार मनोज भगत अमित वर्मा,अन्य कार्य कर्ता अपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


