साहिबगंज । मालदा रेल मंडल अंतर्गत दुर्गा पूजा, दीपावली, काली पूजा व छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने मालदा साहिबगंज होकर मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चला रही है। जिसका नोटिफिकेशन रेलवे ने जारी किया है। ट्रेन नंबर 09028 पांच अक्टूबर, 12, 19, 26 अक्टूबर, 02, नवंबर 9, 16, 23 व 30 नवंबर को कुल नौ ट्रीप मालदा से साहिबगंज होते हुए बांद्रा टर्मिनल मुंबई जाएगी। वही मुंबई बांद्रा टर्मिनल से 02 अक्टूबर, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06 नवंबर, 13, 20 व 27 नवंबर को मालदा के लिए नौ ट्रीप चलेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन मालदा और बांद्रा टर्मिनल से उप डाउन में नौ नौ ट्रीप चलेगी। ट्रेन में 20 कोच के साथ चलेगी। नियमित ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने, सुगम यात्रा करने के लिए रेलवे ने फैसला किया है। जिससे मालदा, न्यू फरक्का, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर इलाके के यात्रियों को काफी फायदा होगा। यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वी रेलवे ने मालदा टाउन और बांद्रा टर्मिनल मुंबई के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से 17,900 अतिरिक्त बर्थ सृजित होंगे। 09027 बांद्रा टर्मिनल- मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से 11 बजे मालदा के लिए रवाना होगी। वही मालदा टाउन से 17:30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी भी है। बुकिंग शुरू है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


