पीएम मोदी के मन की बात एवं परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपाई ने की बैठक
भाजपा के विजयी अभियान को नई गति देने और क्षेत्र में परिवर्तन की लहर को सशक्त बनाने का है अवसर : डॉ लुईस मरांडी
दुमका ब्यूरो
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरवकांत के अध्यक्षता में एक शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें आगामी शनिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने और आगामी रविवार को संथाल परगना में होने वाले परिवर्तन यात्रा के ऐतिहासिक समापन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 30 सितंबर के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह समापन कार्यक्रम संथाल परगना में भाजपा के विजयी अभियान को नई गति देने और क्षेत्र में परिवर्तन की लहर को सशक्त बनाने का अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और हमें संथाल परगना में इस परिवर्तन की धारा को और मजबूत करना है। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह आम जनमानस के विचारों और आकांक्षाओं का मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में दुमका विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संथाल परगना में परिवर्तन यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह क्षेत्र के विकास, समृद्धि और सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह यात्रा जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता और नीतियों की सफलता का प्रतिबिंब है।
जामा विधानसभा प्रभारी सीताराम पाठक ने संगठन के महत्व और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संथाल परगना की धरती पर यह परिवर्तन यात्रा एक नए युग की शुरुआत है। हमें एकजुट होकर इन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करनी है, ताकि संथाल परगना का हर कोना भाजपा के विचारों से आलोकित हो।
शिकारीपाड़ा विधानसभा प्रभारी रविकांत मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को 29 और 30 सितंबर के कार्यक्रमों की सफलता के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करनी है। संगठन ने यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और परिवर्तन यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटेंगे। मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जामा से पूर्व प्रत्यासी सुरेश मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, जिला महामंत्री मनोज पांडे, पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, पिंटू साह, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, गुंजन मरांडी, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, सोशल मीडिया प्रभारी गोपीनाथ दत्ता, दीपांशु कुमार, धुर्वज्योति महंत, कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, अनुसूचित जाति अध्यक्ष श्रीधर दास, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष रमेश मुर्मू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता साह, नगर अध्यक्ष अमित रक्षित, गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल, सदर मंडल अध्यक्ष मणिलाल गिरी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
परिवर्तन यात्रा संथाल परगना के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी, जिसमें भाजपा की मजबूती और जनसमर्थन को और व्यापक बनाने पर बल दिया गया।


