शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पूर्व ही नगर परिषद साफ सफाई व्यवस्था को कर लेगा दुरुस्त:शीतांषु
एस. के. झा.’सुमन’
दुमका। अगले हफ्ते से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर कई किस्म के आयोजन शहर में किए जाएंगे। शहर में यज्ञ मैदान सहित दर्जनों स्थलों पर मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। नवरात्र मेले और दुर्गा पूजाओं का क्रेज देखने को मिलता है। नगरवासी अलग-अलग तरीकों से नवरात्रों का आयोजन होता है। लेकिन साफ सफाई को लेकर नगर परिषद की भूमिका को लेकर वार्ड नंबर 15 के लोग परेशान हैं। वे कहते हैं कि कूड़ा कचरा का निस्तारण ढंग से नहीं हो पा रहा है। कचरे के दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। गंदगी से निकलनेवाली बदबू से मोहल्लेवासी परेशान हैं। मच्छरों के आतंक से परेशान है। लगातार झमाझम बारिश से मोहल्ले वासी परेशान है दूसरी तरफ नाली की सफाई नगर परिषद द्वारा नहीं करने पर मलेरिया और डेंगू जैसी अन्य बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ नगरवासी को नवरात्र को लेकर उत्साह है पर श्रद्धालुओं को स्ट्रीट लाइट और सड़क पर पसरा गंदगी को लेकर सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गंदगी की सफाई नहीं किए जाने से बुद्धिजीवी, समाजसेवी व मोहल्लावासियों में असंतोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन अपने कर्तव्यों से भटक गई है।नगर परिषद का दावा हवा-हवाई साबित हो रही है। आने जाने वाले रास्ते पर पसरी गंदगी, इस बात की गवाही दे रहा है।
———————————————————-
क्या कहते हैं नगरवासी
नया पाड़ा वार्ड नं 15 की सफाई व्यवस्था बिल्कुल दयनीय है । नगर निगम के तरफ से कूड़ा उठाने वाला कर्मी कभी-कभी आता है और कुछ जगहों से ही कूड़ा उठाकर चला जाता है l जगह- जगह कूड़े का ढेर जमा हुआ है । सड़क के दोनों तरफ लम्बे-लम्बे जंगली घास और जंगली लतायें फैलकर सड़क को सकरा बनाए हुए हैं । रात में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है क्योंकि बहुत से स्ट्रीट लाइट खराब हैं और सड़क पर अंधेरा रहता है l नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा में बहुत कम समय रह गया है । इसलिए सफाई सम्बंधित सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को तथा स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाय । नवरात्रि की शुभकामनाओं सहित
आलोक शंकर उपाध्याय (वारिष्ठ नागरिक ) निवासी,नया पाड़ा वार्ड नं 15 दुमका
————————
नया पाड़ा वार्ड नं 15 में मच्छरों ने आतंक फैला रखा है । नालियों की सफाई नहीं होनें के कारण नालियों में मच्छरों का स्थायी घर बन गया है l यहाँ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इस वर्ष एक बार भी नहीं हुआ है ।मच्छरों के कारण मलेरिया तथा डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का भय हमेंशा बना रहता है।
*रेणु देवी,वार्ड नं 15 दुमका।
———————-
नया पाड़ा वार्ड नं 15 में वर्षों से नालों की सफाई नहीं हुई है l ‘ए’ टीम ग्राउंड के बगल में जो मुख्य नाला को वर्षों पहले पक्के सीमेंट के स्लैब से ढंक दिया गया था फिर उसके बाद उस मुख्य नाले की कभी सफाई नहीं होती है l कूड़े, पॉलीथिन से कई जगह नाला जाम है जिससे वर्षा होनें पर नाले का पानी सड़क और गलियों में बहता है तथा कई घरों में नाले का पानी चला जाता है l
प्रदीप भालोटिया, नयापाड़ा,दुमका।
——————–
सिटी बजाकर कचरा उठता तो है पर डंप कचरे का उठाव समय पर नहीं होने के कारण काफी दुर्गन्ध का सामना करना पता है। त्योहार का समय आ चुका विभाग से आग्रह है की सड़क किनारे उगे हुए जंगली घास की सफाई के साथ पोलों पर लगे लाइट को ठीक करवाने की पहल करे।
राजकुमार सिंह, वार्ड नंबर 15।
—————
मच्छरों के आतंक को रोकने के लिए फॉगिंग की जो व्यवस्था थी वो व्यवस्था पुनः लागू हो साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का भी पुरे वार्ड में छिड़काव पूजा से पूर्व हो तो मेहरबानी होगी।
राकेश सिंह, नयापाड़ा।
—————
दुर्गा पूजा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। नालियों में गंदगी से भरा पड़ा है। सफाई नहीं होने से पानी का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सड़कों में गंदगियों का अंबार है। जल्द से जल्द सफाई नहीं की गई तो डेंगू जैसे बीमारी दस्तक दे रही है। जल्द से जल्द नगर परिषद को गंभीरता दिखाकर कार्य जल्द से जल्द करनी चाहिए। नवरात्रि करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह का दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान नगर परिषद प्रशासन को करनी चाहिए।
रंजन भालोटिया, व्यवसाई, नयापाड़ा
——————————————————
क्या कहते हैं अधिकारी
दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर नगर परिषद युद्ध स्तर से कम कर रहा है। शहर में कचरा उठाव के लिए 20 लेबर पॉइंट चिन्हित किया गया है। 11 में सफाई हो चुका है बाकी बचे पूजा के पूर्व कर लिया जाएगा। शहर के मुख्य जगह अग्रसेन भवन, यज्ञ मैदान के दोनों तरफ, जिला स्कूल, रखावनी, इंडियन गैस,टाटा शोरूम, शिव सुंदरी रोड सहित अन्य जगहों पर सफाई का काम कर लिया गया है। कलश स्थापना के पूर्व ही तालाब की साफ सफाई की जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को कलश स्थापना में किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। दुर्गा पूजा पूजा पंडाल के आयोजकों से पानी टैंकर, डस्टबिन और स्ट्रीट लाइट की मांग के अनुसार कार्य किया जा रहा है। फागिंग व्यवस्था के लिए नगर परिषद को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मात्र एक ही है और 21 वार्ड हैं । इसको लेकर रिक्विजिशन विभाग को जल्द भेजा जाएगा।
शीतांषु खालको, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दुमका।


