देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण और कामकाजी बैठक आज अग्रहरि आश्रम के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर के अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने किया, कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए धनंजय खवाड़े ने बताया कि आने वाले आज परिवर्तन यात्रा का समापन देवघर नगर के के के एन स्टेडियम में होना तय हुआ है। उसमें सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर किस प्रकार से भाग ले इस पर चर्चा हुई तथा 29 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को पूर्ण रूपेण सभी बूथों पर करने के लिए भी विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के उपाध्यक्ष कन्हैया झा, जिला के मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े , युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के हर दुख सुख में खड़ी है। कार्यकर्ता भी पार्टी के हित में अपना तन मन धन लगाकर सहयोग करें । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर के महामंत्री मनोज भार्गव,सागर झा, उपाध्यक्ष प्रियेश गुंजन, संजय गुप्ता मंत्री निशा सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, अंकित केसरी, कार्यालय मंत्री सूरज चांद, मीडिया प्रभारी रिशु आनंद ,कोषाध्यक्ष धीरज आनंद,रमेश राय, मुकेश पांडे, सोनू पांडे, चिंटू उपाध्याय ,बिट्टू पांडे ,अजीत सिंह, प्रेमलता बरनवाल ,सरिता बरनवाल, टुनटुन सिंह, गोविंद राणा, विकास तुरी ,विक्रम शाह सहित सैकड़ो की संख्या में बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी गण उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


