संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़) हिरणपुर में इंदौर स्टेडियम निर्माण की युवाओं की वर्षों पुरानी मांग अब पूर्ण होने का है। इसके निर्माण को लेकर विभागीय रूप से भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश अंचला अधिकारी लिट्टीपाड़ा को अपर समाहर्ता ने दिया है।18 अगस्त को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गाय बथान में मुख्यमंत्री मैया समान योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिरणपुर के युवा चंदन भगत विकास दास दीपक भगत वापीन दत्त मुकेश कुमार आदि ने आवेदन देकर बाजार स्थित फुटबॉल मैदान इंदौर स्टेडियम के निर्माण को लेकर मांग पत्र सोपा था तब मुख्यमंत्री ने त्वरीत कार्यवाही का आश्वासन दिया था । सीएम के आदेश पर इंडोर स्टेडियम निर्माण की पहल प्रारंभ हो गई है इसको लेकर अपर समाहर्ता पाकुड़ ने सीओ लिट्टीपाड़ा को निर्देश पर दिया है कि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के जन्म शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराए गए विषयाधीन अभ्यावेदन में हिरणपुर बाजार के जबरदाहा स्थित फुटबॉल मैदान में इंडोर स्टेडियम निर्माण का आवेदन प्राप्त हुआ है। इस स्टेडियम की निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता आवश्यक है। इस स्टेडियम निर्माण के लिए 0.5 एकड़ भूमि का विवरणी उपलब्ध कराया जाय। इधर इंडोर स्टेडियम की निर्माण होने की खबर मिलने के साथ हिरणपुर के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस संबंध में सीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर फुटबॉल मैदान में जमीन की कमी होंगी। हिरणपुर बाजार के निकट दामिन डाक बंगला परिसर स्थित भूमि की मापी कार्य करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही मापी कार्य का लिया जाएगा।


