संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा पँचायत के अंतर्गत हिरणपुर बाजार के निकट स्थित पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में शिक्षक की कमी से जूझ रहे है बच्चे, पठन पाठन में हो रही है बाधित। बालक मध्य विद्यालय व बालिका मध्य विद्यालय के मर्ज वर्ष 2018 में होने का बाद से विद्यालय में शिक्षकों की कमी होना शुरू हो गया था। अब उक्त बालक मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं की नामांकित संख्या 1220 है।जबकि शिक्षक की संख्या 10 है। जिसमे सहयोगी शिक्षक की संख्या 8 और दो सरकारी शिक्षक है।इससे ही अनुमान लगाया जाता है, कि बच्चों की भविष्य कितनी बन पा रही है।जबकि नियमतः 35 छात्र व छात्राओं पर एक शिक्षक की आवश्यकता है, परन्तु यहां उक्त विद्यालय पर नगण्य प्रतीत होती है।वही कुछ माह पूर्व में शिक्षक की अनुमोदित हुई ।जिसमें जहां शिक्षकों की आवश्यकता नही है वही शिक्षको को अनुमोदित कर बहाली कर दी गई है। जैसे मोहनपुर विद्यालय में बच्चों के अनुरूप शिक्षक प्रयाप्त है ।परंतु फिर भी एक शिक्षक का अतिरिक्त बहाली कर दिया गया है। इस हिरणपुर स्थित विद्यालय की शिक्षा के मायने पर पढ़ाई पर शिक्षा दर नीचे अस्तर पर आ गया है। कारण यह है कि शिक्षक की कमी, विद्यालय में बिषय के अनुसार शिक्षक भी नही है। जिस कारण पठन पाठन में बाधित हो रही है।इतना ही नही क्लास रूम में किसी दिन बच्चों की उपस्थिति अधिक हो जाती है तो बच्चों को रूम के जमीन में बैठक कर पढ़ाई करता है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुसलोदिन अंसारी ने कई बार विभाग को लिखित आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराने मांग भी किया है , पर अभीतक इस पर विभाग के द्वारा कोई पहल नही हुआ है। जिस कारण बच्चों का पठन-पाठन ठीक से नही हो पा रहा है। इस संबंध में बीईईओ रफीक आलम ने बताया की प्रखंड भर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है , हलाकि बालक मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विभाग को सूचना दे दी गई है ,जल्द ही शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा


