साहिबगंज- झारखंड अधिविध परिषद रांची ने मंगलवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम किया. जारी परीक्षा परिणाम में सूबे के अंतिम छोर पर बसे साहिबगंज जिले के छात्र- छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 96.236 प्रतिशत रिजल्ट किया. जिससे स्टेट टॉप फाइव में शामिल हुआ.जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा ने बताया कि जिला में मैट्रिक में कुल 13509 अभ्यर्थी में 13417 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुआ. था. जिसमें प्रथम डिविजन से 7390 अभ्यर्थी सफल हुआ. 5236 अभ्यर्थी दूसरे स्थान पर रहे, 286 अभ्यर्थी तीसरे स्थान पर ओर 505 अभ्यर्थी मार्जिनल से पास हुआ. जिला प्रशासन के साथ पूरे शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षकों व छात्रों के मेहनत का फल है कि साहिबगंज जिला टॉप फाइव में शामिल हुआ है. वही जिला टॉप 10 में 18 छात्र छात्राएं शामिल है. जिसमें 11 छात्राएं और सात छात्र शामिल है. जिला टॉपर तीनपहाड़ हाइ स्कूल का छात्र मो फिरदौस अंसारी 96.80 प्रतिशत अंक लाकर बना.वही दूसरा टॉपर हाइ स्कूल राधानगर की छात्रा दीपिका घोष 96.40 प्रतिशत अंक लाकर हुई. तीसरा जिला टॉपर +2 हाइ स्कूल उधवा की छात्रा आमरीन प्रवीण 96.20 प्रतिशत अंक लाकर हुई. सभी सफल छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.वही परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा मे सफल छात्र छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल है.एक दुसरे को बधाई दे रहे है.
जिला टॉप 10 छात्र- छात्राओं की सूची इस प्रकार है
विद्यालय नाम/ छात्र नाम/ अंक/ प्रतिशत
*हाई स्कूल तीनपहाड़/ मो फिरदौस अंसारी/ 484/ 96.80
*हाई स्कूल राधानगर/ दीपिका घोष/ 482/ 96.40
*+2 हाई स्कूल उधवा/ आमरीन प्रवीण 481/ 96.20
*अपग्रेड +2 बरहरवा हाई स्कूल/ अंकित कुमार महतो/ 476/ 95.20
*+2 एसएसडी हाई स्कूल बरहेट/ राज कुमार शील/ 474/ 94.80
*अपग्रेड +2 एसएमटी जीडी हाई स्कूल बिसनपुर/ राधा कुमारी/ 474/ 94.80
*होली क्रॉस गर्ल्स हाई स्कूल सीतापहाड़ पतना/ मेरी मरांडी/ 474/ 94.80
*अपग्रेड हाई स्कूल पुरानी साहिबगंज/ सचिन कुमार यादव/ 472/94.40
*प्रोजेक्ट के एन गर्ल्स हाई स्कूल बोरियो/ शिवानी कुमारी/ 471/ 94.20
*अपग्रेड हाई स्कूल मंगलहाट/ स्वाती कुमारी/ 471/ 94.20
*अपग्रेड हाई स्कूल मिर्जाचौकी/ साक्षी कुमारी/ 470/ 94
*संत जेवियर्स स्कूल हिन्दी मीडियम/ उमंग दास/ 469/ 93.80
*+2 हाई स्कूल उधवा/ शगूफा आफरीन/ 469/ 93.80
*आदिवासी हाई स्कूल मंगरू टीकर बोरियो/ ईशा कुमारी/ 469/ 93.80
*सिदो कान्हु हाई स्कूल हाथीगढ़/ सुनीता मुर्मू/ 468/ 93.60
*प्रो योगीचक जयरामपुर हाई स्कूल सरकंडा/ सुदीप कर्मकार/ 468/ 93.60
*प्रो योगीचक जयरामपुर हाई स्कूल सरकंडा/ आलोक कर्मकार/ 468/ 93.60
*एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल बरहरवा/ प्रियंका कुमारी/ 468/ 93.60