संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पश्चात गुरुवार को स्कूटनी का कार्य किया । 95 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा था। समीक्षा के उपरांत आरक्षित एवं अनारक्षित सभी कोटि के 21 वार्ड में कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं ।इनमें से एक उम्मीदवार संतान संबंधी प्राप्त परिवाद के कारण विचाराधीन है। जबकि अध्यक्ष पद हेतु सभी 10 उम्मीदवार सुरक्षित है।
वार्ड संख्या
1 से 6 2 से 6 3 से 4
4 से 3 5 से 7 6 से 6
7 से 3 8 से 3 9 से 3
10 से 8 11 से 5 12 से 4
13 से 4 14 से 6 15 से 3 16 से 5 17 से 3 18 से 3 19 से 3 20 से 2 21 से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें से 37 महिला उम्मीदवार भी हैं। 6 फरवरी को नामांकन पत्र वापसी की तिथि है। निर्वाचन से संबंधित प्रतीक आवंटन: 7 फरवरी को की जाएगी। 23 फरवरी 2026 सुबह 7:00 से शाम के 5:00 तक चुनाव के कार्य संपन्न कराए जाएंगे। 27 फरवरी को बाजार समिति पाकुड़ में मतगणना होगी।पाकुड़ नगर परिषद में पार्षदों की स्थिति स्पष्ट है।पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 5, महिला वर्ग के 8 अनुसूचित जनजाति के 1 अनुसूचित जाति 1, पिछड़ा वर्ग के लिए 3 सीट आरक्षित है।
अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला हेतु समीक्षोपरांत मीता पांडे , पूनम कुमारी , सीमा सोनी भगत, सम्पा साहा , शेख़ सेलिना सुलताना , मोनिता कुमारी ,शबरी पाल, रीता देवी और ज्योति दुबे , मुकुल भट्टाचार्य कुल 10 उम्मीदवार सुरक्षित है।


