नई दिल्ली । दुनिया की कुल आबादी के 80 फीसदी लोग अब शहरों में रहते हैं। गांवों की याद सभी को आती है और लोग पुरानी जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन शहरी आर्कषण को छोड़ नहीं पाते है। रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया की 80 फीसदी आबादी अब शहरों में रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े पैमाने पलायन के चलते लोग शहरों में पहुंच गए हैं। इसके अलावा तमाम गांव भी हैं, जो अब विकास की दौड़ में बढ़ते हुए शहर में ही तब्दील हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 81 फीसदी लोग अब शहरों में हैं।
दिलचस्प बात यह है कि 2018 में ही यह आंकड़ा मात्र 55 फीसदी था। रिपोर्ट के अनुसार 45 फीसदी लोग शहरों में बसे हैं। वहीं 36 फीसदी लोग कस्बों में रहते हैं। इतना ही नहीं अनुमान है कि 2050 तक दुनिया के 83 फीसदी लोग शहरों में पहुंच जाएंगे। रिपोर्ट को तैयार करने में अलग-अलग देशों के पैरामीटर को देखा गया है। जैसे जापान में यदि 50 हजार लोगों की आबादी है, तब शहर का दर्जा मिला है। लेकिन डेनमार्क में आंकड़ा मात्र 200 लोगों का ही है।
रिपोर्ट के लिए पैमाना तैयार किया गया कि 50 हजार लोगों की आबादी हो और कम से कम प्रति वर्ग किलोमीटर के दायरे में 1500 लोग बसे हों। इसके अलावा कस्बों के लिए यह आंकड़ा 5000 का तय है, और प्रति वर्ग किलोमीटर 300 लोगों की आबादी का पैमाना रखा गया। इस तरह दुनिया की कुल 19 फीसदी आबादी ही अब विशुद्ध रूप से गांवों में बसी है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सभी हिस्सों में शहरीकरण बढ़ रहा है। भारत जैसे दक्षिण एशियाई देशों को लेकर रिपोर्ट कहती है कि यहां शिक्षा और रोजगार के लिए लोग मुख्य तौर पर शहरों का रुख कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


