जामताड़ा । नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली गांव में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान अचानक चाल (सुरंग) धंस गई। हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों के अनुसार बंद खदान में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक सुरंग भरभराकर गिर पडऱ्ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नाला थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया मलबा हटाने का काम जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


