संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। जिला परिषद स्थापना समिति की गुरुवार को आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अरविंद कुमार लाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले के 61 जनसेवकों के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय के अनुसार विभिन्न प्रखंडों में जनसेवकों को नई पदस्थापना दी गई है।जारी आदेश में सभी नवपदस्थापित जनसेवकों को 20 जून 2026 तक अपने नए कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जून माह का वेतन संबंधित नवपदस्थापित कार्यालय से भुगतान किया जाएगा।
स्थानांतरण सूची के अनुसार सुमन कुमार दास, सौरभ कुमार दत्ता एवं दिनेश बेसरा को अमड़ापाड़ा से पाकुड़िया, सुमित कुमार मिश्रा एवं सुनील कुमार मुर्मू को अमड़ापाड़ा से लिट्टीपाड़ा तथा सामुएल हेम्ब्रम, अब्दुल कबीर, सोयलान हेंब्रम, भीमसेंट मुर्मू, अभिजीत राज, सिमोन हांसदा, मथियस मरांडी और शशांक शेखर पांडेय सहित कई जनसेवकों को अमड़ापाड़ा से महेशपुर प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।जिले के विभिन्न प्रखंडो में कुल 61 जनसेवकों के स्थानांतरण को प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


