रामा कांत मालवीय
देवघर । देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 30 से उम्मीदवार कुन्दन कुमार वर्मा (बल्ला छाप, क्रमांक संख्या 3) ने जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों के समक्ष अपने विकासात्मक संकल्प प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना समर्थन देती है तो वार्ड के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। कुन्दन कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि पूर्व वार्ड पार्षद के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उनका उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान तत्परता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के साथ वे वार्ड 30 के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।
————————————————————————————————————————–
देवघर। समाजसेवी राजकुमार बरनवाल ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें वोट इसलिए दें क्योंकि वे वार्ड की मूल समस्याओं—पानी, सफाई, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा—का ईमानदारी से समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की बात सुनी जाएगी और वार्ड में नियमित जनता दरबार लगाए जाएंगे। योग व आयुर्वेद को बढ़ावा, बुजुर्गों की सेहत, महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता तथा बच्चों की शिक्षा और युवाओं के भविष्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राजकुमार बरनवाल ने पारदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।
————————————————————————————————————————–
देवघर । देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रदीप कुमार चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी ने कहा है कि जब तक वार्ड में सड़क और नाला का निर्माण पूरा नहीं होता तथा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और कन्याओं को मिलने वाली योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचता, तब तक वे नगर निगम पर दबाव बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखकर जनता से टैक्स वसूली करना उचित नहीं है। प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि वे वार्डवासियों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उनका चुनाव चिन्ह साइकिल पंप है, जो क्रमांक संख्या 5 पर है। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की है।
————————————————————————————————————————–
देवघर । देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 28 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं और इस बार वार्ड 28 से चुनाव मैदान में हैं। उनका चुनाव चिन्ह केक छाप है। उन्होंने जीत के बाद तीन माह के भीतर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए वार्ड में सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और हेल्पलाइन डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। 100 दिनों के भीतर एंबुलेंस सुविधा तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव, नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, हरियाली, बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था और स्कूल बस स्टॉप पर अभिभावकों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
————————————————————————————————————————–
देवघर । देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी दिलखुश कुमार ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे वार्ड की बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। युवा समाजसेवी के रूप में सक्रिय दिलखुश कुमार का चुनाव चिन्ह “बल्ला छाप है, जो क्रमांक संख्या 3 पर है। उन्होंने बताया कि वार्ड में जलजमाव और नालियों की बदतर स्थिति को सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को रात में सुरक्षित माहौल मिल सके। दिलखुश कुमार ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मोहल्ले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाया जाएगा
————————————————————————————————————————–
देवघर । देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रतिभा देवी ने कहा है कि जनता उन्हें इसलिए समर्थन देगी क्योंकि मेरे पति पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके हैं और उन्होंने कई विकास कार्य शुरू किए थे। अब उनका संकल्प है कि वार्ड में जो भी अधूरे कार्य रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। प्रतिभा देवी ने कहा कि वार्ड में जो समस्याएं अब तक अनदेखी रह गई हैं, उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा संचालित नई योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड की जनता के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी और हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगी।


